
जमशेदपुर :- जिला पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार महतो ने एक बार फिर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय काम किया है . अपने प्रयास से और अपने सहयोगियों के मदद से उन्होंने एक गरीब बच्चे का नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन कराने में ₹50000 की आर्थिक मदद की है. पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जादूगोड़ा थाना के हथिबिन्दा(बनगोडा) गांव के अंकुर कुमार महतो, पिता-आशिष कुमार महतो का चयन NIT Group में हुआ है, अंकुर के पिताजी विगत 5 माह पूर्व लकवाग्रस्त हो गए हैं, ऐसी स्थिति में आर्थिक रूप से काफी कमजोर होने के कारण NIT में दाखिला लेने में असमर्थ होने की सूचना पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर जिला के सचिव संतोष कुमार महतो को समाजसेवी माणिक महतो के माध्यम से मिली।साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि अंकुर के NIT में दाखिला हेतु काफी मुश्किल से कुछेक राशि का व्यवस्था किया गया है. शेष राशि का सहयोग करने की कृपा की जाय। प्राप्त सूचना एंव अनुरोध पर चमकते सितारे अंकुर को NIT में दाखिला हेतु सहयोग करने का निर्णय लेते हुए उन्होंने कई साथी जो समाजिक कार्य मे सहयोग करते हैं को सम्पर्क किया, जिसमे धनबाद के मनोज महतो, बरसोल से ज्योति रजवार, टीम संघर्ष परिवार के साथी अर्जित सरकार, शैलेन्द्र महतो, एवं अन्य साथी के सहयोग से 50000/-( पचास हजार)रू0 का सहयोग शुक्रवार को अंकुर को झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जमशेदपुर कार्यालय कक्ष मे मेरे दिया गया. साथ ही विगत माह 28 अक्टूबर 2020 को मैट्रिक परीक्षा 2020 में जिले में टॉप 10 में 6वा स्थान पानेवाले लखिन्दर मुर्मु को, विगत वर्ष 2019 को इंटरमीडिएट में पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जिला में टॉप 10 में 7वा स्थान पानेवाले को उच्च शिक्षा में होनेवाले खर्च का उन्होंने वाहन किया है और पहले माह की राशि दी गई. साथ ही पटमदा थानान्तर्गत खेडूवा निवासी कल्याणी महतो जिनके उच्च शिक्षा में होनेवाला खर्च भी उन्होंने अपने स्तर पर किया. अपने स्तर से मासिक खर्च का चेक देते हुए लखिन्दर को भी प्रेरित किया. इस ऐतिहासिक पल पर समाजसेवी श्री सपन महतो, धालभूमगढ़, श्री शैलेन्द्र महतो, जमशेदपुर, श्री मानिक चन्द्र महतो जमशेदपुर श्री अर्जित सरकार, टीम संघर्ष परिवार तथा प्रेस के साथियों ने उक्त सितारों को आशिर्वाद दिए। इनके अतिरिक्त मेरे स्तर से आदिम जनजाति समुदाय के लालू सबर, पटमदा को प्रशासनिक सेवा में एंव श्री विनय महतो, परसुडीह को बैकिंग सेवा में जाने के लिये विनय एकेडमी साकची में निःषुल्क कोचिंग की व्यवस्था कर आवासन एंव अन्य खर्च उन्होंने स्तर से किया है। साथ ही अमन महतो 5 वर्ष(पिताजी का निधन हो गया है) का उच्च शिक्षा के खर्च का वहन किया है। हम आशा करते हैं कि उक्त सभी सितारे को आप सभी दिल से आशिर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये प्रेरित करेंगे। मैं समाज के सभी सामर्थवान से अनुरोध करता हूं कि अपने जीवनकाल में कम से कम उक्त प्रकार के एक सितारे के उज्ज्वल भविष्य के लिये अवश्य अपेछित सहयोग कर सितारे को चमकने का अवसर प्रदान करेंगे।



