
जमशेदपुर।


वैसे देखा जाए तो उपहार हमारी परंपराओं का हिस्सा है लेकिन ये ही उपहार किसी जरूरतमंद के जीवन में कुछ पल के लिए ही सच्ची खुशी ला दे तो इसकी सार्थकता कई गुना बढ़ जाती है ऐसा ही सार्थक प्रयास शहर की सामाजिक संस्था अर्पण पिछले पांच वर्षों से कर रही है इस कड़ी में संस्था ने पिछले वर्षों के भांति इस वर्ष भी बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गांव के लगभग 35 परिवारो में दीपावली पूजन सामग्री के तौर पर दीया,बाती,तेल,अगरबत्ती,मिठाई एवं खोई उपलब्ध कराया साथ ही इन परिवारों में मौजूद लगभग 75 बच्चों को उपहार के तौर पर ठंड से बचने हेतु नए गर्म कपड़े,पटाखे,कुरकुरे,फ्रूटी,बिस्किट,मिठाई एवं चॉकलेट के पैकेट उपलब्ध कराएं गए जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी छा गई नए कपड़े,पटाखे व मिठाइयां पाकर बच्चों ने जमकर मस्ती की अपने बच्चों को खुशी से झूमता देख बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों ने भी सभी सदस्याओं को दुआएं देते हुए ईश्वर से कामना की कि वे हमेशा इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करते रहें तथा उन्हें भी खुशियां मनाने का मौका दें
इस मौके पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जुगून पांडे ने कहा कि कई परिवार ऐसे हैं जिन्हें दो वक्त की रोजी-रोटी कमाना मुश्किल हो जाता है वे अपने बच्चों को ऐसे सामान नहीं दिला सकते,लेकिन हम उन्हें उपहार के तौर पर ये चीजें दे सकते हैं उनमें खुशियां बांट सकते हैं हम किसी को और कोई हमें उपहार दें या ना दें, लेकिन जरूरतमंद-गरीब परिवारों को हमें उपहार जरूर देना चाहिए असल में उपहार उन्हें बांटिए,जिन्हें सबसे ज्यादा इनकी जरूरत है
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के महेश मिश्रा,प्रिंस सिंह,बिभाष मजुमदार,उपेन्द्र कुमार,विक्रम ठाकुर,घनश्याम भिरभरिया,सुमन कुमार धीरज चौधरी,तरनप्रीत सिंह,अभिषेक पांडे,राहुल तिवारी,दीपक सिंह, विक्की तारवे, मोहन दास,शेखर मुखी,रवि गिल,शशि मुखी,बिट्टू मुखी,मनोज हलदर,राजू कुमार,रवि खंडेलवाल,सुदेश मुखी,प्रशांत कुमार,सूरज बाग, विकास गुप्ता,आकाश सिंह,सनोज चंद्र,अनूज मिश्रा,लकी जयसवाल,आनंद दीक्षित,रामा राव,विवेक मिश्रा एवं अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा

