
जमशेदपुर।


बारीडीह सिख संगत की एक महत्वपूर्ण बैठक सरदार बलविंदर सिंह के घर पर हुई उसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आगामी चुनाव में सरदार बलविंदर सिंह उम्मीदवार होंगे और मौजूदा बारीडीह कमेटी के प्रधान से मांग भी की गई कि चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करें और वोटर लिस्ट सार्वजनिक करें और सरदार बलविंदर सिंह के उम्मीदवारी का पत्र दिया गया l यह जानकारी एक पत्र के माध्यम से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह प्रधान सरदार महेंद्र सिंह महासचिव सरदार सुखविंदर सिंह कोषा अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह संधू वॉयस प्रेसिडेंट बलबीर सिंह. सलाहकार मनजीत सिंह गिल को उम्मीदवारी का समर्थन पत्र सौंपा गया l एवं मांग की गई कि बारीडीह कमेटी अपनी वोटर लिस्ट तैयार करके सार्वजनिक करें l सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह जी ने बारीडीह सिख संगत को आश्वस्त किया की इस पत्र पर बहुत जल्द विचार किया जाएगा l सेंट्रल के द्वारा प्रबंधक कमेटी के जाने वालों में सरदार बलविंदर सिंह. करतार सिंह. जोगिंदर सिंह. सतबीर सिंह. चरणजीत सिंह. अवतार सिंहचीमा .चरणजीत सिंह सोनी. परमजीत सिंह.मुख्तार सिंह . बिक्रम सिंह. शिवराज सिंह. राजेंद्र सिंह .निर्मल सिंह .कुलवंत सिंह.

