जमशेदपुर।
मदरसा फैज़ुल उलूम में बाद नमाज़ मग़रिब आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता हाजी मुख्तार सफी मिस्टर भाई ने किया ,
मीटिंग में शहर के मस्जिदों के इमाम, मस्जिद कमेटियों के लोग, शहर के बहुत ही खास लोगों, ओलमा अकरम एवं तंजीम अहले सुन्नत व जमाअत के मेंबर शामिल हुए.मीटिंग में तंजीम के महासचिव जियाउल मुस्तफ और सभी लोगों ने फैसला किया है के तंजीम अहले सुन्नत व जमाअत का एक प्रतिनिधि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री ,गृहमंत्री से मिलकर जुलूस ए मोहम्मदी निकालने के लिए परमिशन मांगेगा,सबसे पहले प्रतिनिधि मंडल उपयुक्त महादेव से जुलूस ए मोहम्मदी निकलने की परमिशन के लिए बुधवार को मिलेंगे.अगर उपयुक्त महादेव ने जुलूस ए मोहम्मदी निकलने की परमिशन करते हैं तो हम लोग सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क और सरकार के द्वारा जारी किया गया गाइडलाइन के अनुसार जुलूस को निकालेंगे, इस मीटिंग में जियाउल मुस्तफा, हाजी मुख्तार सफी मिस्टर भाई, मौलाना इशहाक अंजुम, मौलाना शौकत ,मौलाना बुरहान होदा, मौलाना शमशाद उल कादरी, मौलाना रमजान, शहबाज खान इत्यादि उपस्थित हुए, यह जानकारी तंजीम अहले सुन्नत व जमाअत के प्रवक्ता मजीद अख़्तर ने दी.



