
जमशेदपुर : हिन्दी दैनिक ‘चमकता आईना के संपादक जय प्रकाश राय की माता धनवंती देवी (83 वर्ष) का निधन आज उनके कोडरमा स्थित आवास में हो गया. उनका निधन आज अपराह्न लगभग 1 बजे दिल का दौरा पडऩे से हो गया. इसकी सूचना पाते ही जय प्रकाश राय अपने परिवार संग कोडरमा के लिये रवाना हो गये. कल, बुधवार को कोडरमा में ही उनका अंतिम संस्कार होगा. स्व. धनवंती देवी अपने पीछे दो पुत्र सहित तीन पुत्री तथा उनका भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं. इस उम्र में भी वे भली चंगी थीं. वह एक धर्म परायण महिला थीं



