
जमशेदपुर। अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को जूम एप के माध्यम से चित्रांकन प्रतियोगिता (कोरोना थीम) में समाज के 60 बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता दो वर्गों क्रमशः ग्रुप एक में 7 से 12 वर्ष और ग्रुप दो में 1 3 से 16 वर्ष के बीच हुई। ग्रुप एक में प्रथम विजेता बनी रिया नरेड़ी। द्वितीय उमंग अग्रवाल एवं तृतीय विजेता सिद्धि अग्रवाल हैं। गु्रप दो में प्रथम विजेता परिशा सर्राफ बने। द्वितीय केशव अग्रवाल एवं तृतीय विजेता रहे शुभम अग्रवाल।
कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका मनीषा संघी ने बताया की यह कार्यक्रम मानगो शाखा के श्रीमंत अग्रवाल और श्रीमन अग्रवाल द्वारा आयोजित कराया गया था। मुक्ता गुप्ता इस कार्यक्रम की निर्णायक (जज) थी। जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने सभी विजेताओं को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



