
जमशेदपुर।


स्वयंसेवी संस्था प्रन्यास हेल्थकेयर सोसाईटी गुरुवार 15 अक्टूबर को एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। उक्त शिविर एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी। टिनप्लेट टाउन ऑफिस के नज़दीक आदिवासी समाज पब्लिक स्कूल में उक्त रक्तदान शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जो सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगी। प्रन्यास संस्था का जमशेदपुर में यह प्रथम रक्तदान शिविर है जिसके लिए सौ यूनिट रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संस्था के उज्ज्वल तिवारी, सुजीत तिवारी, अप्पु तिवारी, योगेश केडिया समेत अन्य सदस्य लगातार आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस आशय की जानकारी प्रन्यास हेल्थकेयर सोसाईटी की ओर से निधि केडिया ने दिया

