
पाइप-लाईन बिछाने से जर्जर हुई सडक़ों की शुरु की मरम्मत


जमशेदपुर : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पाईप-लाइन विछाने के दौरान सडक़ों की खुदाई से जर्जर हुई सडक़ों की मरम्मत पेयजल एवं स्वच्छा विभाग ने शुरु कर दी है. गोविन्दपुर से इसकी शुरुआत की जाएगी. बीते 6 अगस्त को समाजिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद इस संबंध में उन्हें ट्वीट भी किया था. जिसमें बताया गया कि जिले के बागबेड़ा, परसुडीह, कीताडीह, हरहरगुट्टू, गदरा, गोविन्दपुर, राहरगोड़ा, बरीगोडा, बामनगोरा आदि क्षेत्र की सडक़ें पाईप-लाईन बिछाने के दौरान जर्जर हो गई है. समिति के ट्वीट के बाद कार्यपालक अभियंता पेयजल एवम स्वछता विभाग के कार्यालय से समिति को सूचित किया गया कि जल्द ही जर्जर सडक़ों की मरम्मत की जाएगी. इसके लिए फंज प्राप्त हो गया है. धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र की जर्जर सडक़ों की मरम्मत की जाएगी. विभाग के इस आश्वासन के बाद सामाजिक सेवा संघ ने इसका स्वागत किया है

