
जमशेदपुर,
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा भारतीय जन मोर्चा के महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक बारीडीह स्थित कार्यालय में महिला मोर्चा जिला संयोजक ब्यूटी तिवारी एवं पूर्वी विधानसभा के संयोजक वंदना नामता के संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वसम्मति से बैठक में मोहिला मोर्चा प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया। इसमें जिला सह संयोजक के पद पर मिस्टु सोना और अंजली राव तथा पूर्वी विधानसभा के सह संयोजक के पद पर रेखा महानंद और आरती मुखी को एवं बारीडीह मंडल संयोजक के पद पर पुतुल सिंह को नामित किया गया। इस बैठक में टेल्को की संयोजिका सोनी सिंह, लक्ष्मी नगर की संयोजिका सविता सिंह, सीतारामडेरा मंडल की संयोजिका काकुली मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

