
जमशेदपुर। COVID-19 वैश्विक महामारी के संकट के समय लॉकडाउन के पहले दिन से ही टीम संघर्ष परिवार ने जिस तरह से शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांव तक अपनी सेवाएं प्रदान की है ब्लड बैंक में भी मार्च महीने से ही करोना जैसी महामारी के चलते लोगों में दहशत है और लोग रक्तदान करना नहीं चाहते थे वैसे लोगों को मोटिवेट करके ब्लड बैंक में रक्तदान कर आना भी इस टीम के अर्जित सरकार जी का अतुलनीय योगदान रहा है जिससे पीड़ित मानवता की सेवा हुई है टीम संघर्ष परिवार के कार्यों से प्रभावित होकर एवं कार्यों की सराहना करते हुए आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल टाटानगर की ओर से सीनियर आनंद मार्गी राजेंद्र प्रसाद जी सुधीर सिंह सुनील आनंद एवं राकेश कुमार ने टीम संघर्ष परिवार को, इस भीषण महामारी के संकट के समय अतुलनीय योगदान के लिए पुष्प एवं प्रशस्ति पत्र देकर टीम संघर्ष के पदाधिकारी अरिजीत सरकार एवं उनके टीम के लोगों को पुष्प एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
आनंदमार्गी राजेंद्र प्रसाद जी ने कहा किइस तरह के सेवा कार्य में लगे लोगों को प्रोत्साहित करना हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है ऐसे काम करने वाले लोगों को बल मिलता है इसलिए इस तरह के लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि मानव का कल्याण करने में सहयोग प्रधान हो सके



