
जमशेदपुर।


रामदास भट्टा की सिख संगत की ओर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं महासचिव सरदार सुखविंदर सिंह को स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव कराने को लिखित आवेदन दिया गया है।संगत की ओर से लिखित रूप में कहा गया है कि इकतीस गुरुद्वारों का उल्लेख सेंट्रल कमेटी करती है जिसमें रामदास भट्टा का गुरुद्वारा भी शामिल है।लेकिन रामदास भट्टा की इसी स्थिति पर सिख संगत की ओर से सवाल उठाया गया है कि यह सार्वजनिक गुरुद्वारा नहीं है। यह व्यक्तिगत गुरूद्वारा है और इसे बलबीर सिंह बल्ली का गुरुद्वारा कहा जाता है।वह अकेला व्यक्ति ही अध्यक्ष है और सभी पद पर विराजमान है। बलबीर सिंह बल्ली प्रधान पद की अहर्ता ही पूरी नहीं करता है। इस धार्मिक मुद्दे पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी मौन है और स्थानीय संगत को शर्मसार होना पड़ता है। इसका उल्लेख करते हुए सेंट्रल कमेटी पर सवाल उठाया गया है कि यदि वह इसे सार्वजनिक मानती है तो अध्यक्ष पद का चुनाव क्यों नहीं करवाती है। क्यों वह सेंट्रल कमेटी के संविधान का भी उल्लंघन कर रही है।स्थानीय संगत ने एक सप्ताह के भीतर इन सवालों का जवाब देने का आग्रह सेंट्रल कमेटी से किया है। सेंट्रल कमेटी की ओर से महासचिव सुखविंदर सिंह ने यह पत्र भी लोगों से प्राप्त किया है। इस पत्र को देने वालों में मनमीत सिंह, गुरमीत सिंह, जगजीत सिंह, मनमोहन सिंह, विजय प्रताप सिंह, मनदीप सिंह, राजदीप सिंह आदि शामिल थे।

