
जमशेदपुर।


गोलमुरी जमशेदपुर : रविवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 66वें ‘मन की बात’ को भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा गोलमुरी मेन रोड स्थित मंडल कार्यालय में आम जनता एवं भाजपा के सदस्यों की उपस्थिति में सुना गया। इस दौरान रेडियो पर आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण किए गए विभिन्न विषयों एवं मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं भारतीय खेल पर साझा किए गए विचारों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना।
मौके पर भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, मिथिलेश सिंह यादव, अशोक सामंत, शीनू राव, प्रेम झा, अनूप दीपू वर्मा, विशु सिंह, पंकज शर्मा, रवि मुखर्जी, रंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, जयदीप मुखर्जी समेत अन्य उपस्थित थे।

