
जमशेदपुर,


जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा के अंतर्गत बागुनहातु का भ्रमण किया एवं स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं को जाना। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके बस्ती में लोगों ने बताया कि वे मुख्यतः सड़क, नाली, बिजली, पेयजल, सफाई, राशनकार्ड से संबंधित समस्या झेल रहे हैं। उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात विधायक सरयू राय ने संबंधित पदाधिकारी को दूरभाष पर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। श्री राय ने बागुनहातु के निवासियों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो जाएगा। भ्रमण के दौरान सुधीर सिंह, विजय नारायण सिंह, राजेश झा, बंदना नामता, पुतुल सिंह, मिस्टु सोना, काकुली मुखर्जी, विकास कामत, बिवेक कामत, हरेराम सिंह, रविशंकर तिवारी, सामु लोहार, रवि, काशिनाथ प्रधान सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे

