
जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 13 कोरोना संक्रमित तथा 1 संदिग्ध संक्रमित की पहचान हुई है। संक्रमित लोगों में 2 कोलकाता, 3 दिल्ली, 4 मुंबई, 1 हरियाणा तथा 1 का वाराणसी का ट्रेवल हिस्ट्री है। संक्रमितों में 4 कदमा, 2 धालभूमगढ़, 1 टेल्को, 1 बर्मामाइंस, 3 गोलमुरी, 1 बारह फ्लैट, 1 एग्रिको तथा 1 व्यक्ति मामामोड़(पकलो) व्यक्ति मुसाबनी के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।
कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने पर आज 02 लोगों को किया गया डिस्चार्ज
टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 02 संक्रमित व्यक्तियों के संक्रमण मुक्त होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज हुए लोगों में 1 मुसाबनी तथा 1 डिमना के रहने वाले हैं।

