
जमशेदपुर।


स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा जमशेदपुर के 35 मुख्य चौराहों पर चीन के सामानों के बहिष्कार हेतु सांकेतिक प्रदर्शन किया गया । स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक अमित मिश्रा ने कहा की मंच का यह दूसरे चरण का अभियान है जिसमे शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ साथ कई सामाजिक,धार्मिक,एवं राजनैतिक संगठनो ने स्वदेशी अभियान का सहयोग किया । सभी स्वदेशी समर्थक गण हाथों में चीन सरकार के विरुद्ध बने स्लोगन , चीन में निर्मित सामानों का बहिष्कार करो , स्वदेशी अपनाएँ – देश बचाएं, जब बाजार जायेंगे सामान स्वदेशी लाएंगे, भारतीय सेना के सम्मान में – हर युवा मैदान में जैसे स्लोगन्स के तख्तों को ले कर जमशेदपुरवाशियों को जागरूक करने का प्रयास किया।
इस अभियान के बिस्टुपुर में रीगल गोलचक्कर , वोलटास गोलचक्कर ,हिन्दू पीठ गोलचक्कर और कदमा में रंकिणी मंदिर गोलचक्कर एवं सुभास चंद्र बोष गोलचक्कर हिन्दू पीठ के श्री अरुण सिंह जी के नेतृत्व में किया गया।सोनारी के एरोड्रम एवं कागलनगर के कार्यक्रम में राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के श्री नवीन जी को ज़िम्मेदारी दी गयी थी। जुगसलाई में शहीद भगत सिंह चौक के कार्यक्रम की ज़िम्मेदारी स्वदेशी समर्थक श्री संतोष साहू जी को दी गयी थी। बागबेड़ा की ज़िम्मेदारी स्वदेशी समर्थक श्री विजय सिंह जी को , परसुडीह की ज़िम्मेदारी श्री धनेश्वर जी एवं श्री सुमित प्रसाद जी को , बर्मामाइंस – टेल्को और बिरसानगर की ज़िम्मेदारी श्री अमित शर्मा जी को ,बारीडीह श्री संतोष साहू एवं श्री हरेराम जी को ,साकची की ज़िम्मेदारी श्री रवि प्रकाश सिंह , श्री चिंटू सिंह और श्री संजीत सिंह को और मानगो श्री राज मिश्रा को दी गयी थी।
स्वदेशी जागरण मंच आने वाले दिनों में घर घर पत्रक वितरण कार्यक्रम के माध्यम से भी जमशेदपुरवाशियों चीन के द्वारा भारत को हो रहे नुक्सान की जानकारी देगा और लोगों को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके ज़िम्मेदारी से अवगत कराएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भा ज पा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विनोद सिंह जी , राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के अभय सामंत जी , गुहाराम जी , वी नटराजन जी , आर एन सिंह जी, बन्दे शंकर सिंह जी , मनोज सिंह जी, राज कुमार साह जी , रोशन सिंह,राकेश पण्डे ,पंकज सिंह ,रामेष्वर जी, रवि सिंह ,जयंत सिंह , राजपति जी, रामानंद लाल , बन्दना साहू ,अनीता सिंह, साधना , उषा , बी क तिवारी जी के अलावा भारी संख्या में हर चौक चौराहों पर स्वदेशी समर्थक उपस्थित थे।

