
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 13 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई है। संक्रमित लोगों में 2 का दिल्ली, 1 का मुम्बई का ट्रेवल हिस्ट्री है। संक्रमितों में 7 बहरागोडा, 2 मुसाबनी, 1 धालभूमगढ़, 1 एग्रिको, 1 सिदगोड़ा, 1 बारीडीह के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। वही इसके साथ जिले मे कोरोना संक्रमितो की सख्या बढकर 322 हो गई है।
जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।
कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने पर आज 08 लोगों को किया गया डिस्चार्ज
वही पूर्वी सिहभूम जिले में टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 05 तथा एमजीएम के 03 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संक्रमण मुक्त होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज हुए लोगों में 4 चाकुलिया, 1 बागबेड़ा, 1 बिरसानगर, 1 डिमना, 1 धातकीडीह के रहने वाले हैं।

