
जमशेदपुर: लॉकडाउन के समय शुरू की गई हाइवे किचन योजना को खाद्य आपूर्ति विभाग ने बंद कर दिया है. हालांकि पांच योजना पहले की तरह चालू रहेगी और दिन के एक समय फ्री में खाना मिलेगा. लॉकडाउन की शुरुआत से ही राज्य सरकार के निर्देश पर खाध आपूर्ति विभाग ने मुफ्त में जरूरतमंद लोगों को खाना खिला शुरू किया था. इस दौरान अलग-अलग योजना चलाकर खाना खिलाया जाने लगा. इसके लिए मुख्यमंत्री कैंटीन योजना की आठ गाड़ियों की सहायता से अलग अलग जगहों पर भोजन का वितरण किया जा रहा है.जिले में 16 मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र, 22 विशेष दाल भात केंद्र, थाना में चलने वाला 36 अतिरिक्त दाल भात केंद्र, 28 विशिष्ट दाल भात केंद्र और 8 हाइवे किचन के माध्यम से लोगों को खाना खिलाया गया. खाद्य आपूर्ति विभाग ने अभी तक लॉकडाउन के दौरान 1044066 लोगों को भोजन कराया है.



