जमशेदपुर: धरती आबा वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा की 120वीं पुण्यतिथि मंगलवार को जमशेदपुर में पूरे श्रद्धाभाव से मनाई गई। भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बिरसानगर संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत दर्जनों भाजपाइयों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि लोकनायक बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों हुकूमत के खिलाफ स्वराज के लिए आंदोलन की शुरुआत की थी। आदिवासियों के धर्मांतरण के खिलाफ रहे बिरसा मुंडा ने धर्म, संस्कृति व जंगल, जमीन की रक्षा में अपनी शहादत दी। संघर्षों से भरा उनका सम्पूर्ण जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है।
इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद, हलधर नारायण साह, अमरजीत सिंह राजा, काजू सांडिल्य, संतोष सांडिल्य, तेजेन्द्र सिंह जॉनी, अनिल अग्रवाल, मनीष पांडे, रोशन सिंह, मोहन कुमार, सुधीर तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे।



