
जमशेदपुर।


कोरोना वायरस (Covid19) से बचाव एवं रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 1000 लोगों के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर अथवा आइसोलेशन सेंटर बनाया जा रहा है, जहां अन्य राज्यों एवं अन्य जिलों से आने वाले लोगों को रखा जाएगा। लॉक डाउन के चतुर्थ चरण के विस्तार के साथ ही राज्य सरकार द्वारा अन्य राज्यों में फसे प्रवासी मजदूर छात्र एवं पर्यटक को लाने की व्यवस्था विभिन्न माध्यमों से किया गया है। इस क्रम में अन्य राज्यों अथवा अन्य जिलों से आने वाले प्रवासी मजदूर, छात्र एवं पर्यटक का सैंपल लेने के साथ ही उन्हें संस्थागत क्वॉरंटाइन सेंटर में रिपोर्ट के आने तक रखा जाएगा जिससे
कोरोना वायरस का संक्रमण को रोका जा सके। पूर्वी सिंहभूम जिले में अन्य राज्यों अथवा अन्य जिलों से लगातार आ रहे प्रवासी मजदूर, छात्र एवं पर्यटकों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 1000 लोगों को रखने के लिए दो दिनों में अतिरिक्त क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया जाएगा। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा रेलवे के सहयोग से रेल कोच को भी क्वॉरेंटाइन सेंटर के तौर पर उपयोग किया जाएगा। वहीं प्रोफेसनल कॉलेज, केरला पब्लिक स्कूल, मोतीलाल पब्लिक स्कूल, मानगो के विवेकानंद स्कूल को भी क्वारंटाइन टाइन सेंटर बनाया जाएगा।

