
जमशेदपुर।


जिला में एक और कोरोना पोजिटीव के मामले सामने आए है।और इसके साथ ही जिले मे कोरोना सक्रमित की संख्या बढकर 6 हो गई है।वही प्रशासन ने उस व्यक्ति को टाटा मुख्य अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है।उधर जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने भी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने की पुष्टि की है। डीसी के अनुसार संक्रमित व्यक्ति का दिल्ली का ट्रेवल हिस्ट्री है तथा उक्त व्यक्ति को जमशेदपुर पहुंचने के उपरांत संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। वहीं कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
उन्होने जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें।

