
रांची।


कोरोना संकट के बीच एक भयानक चक्रवात ने चिंता बढ़ा दी है. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब एक भयानक चक्रवात में बदल गया है. चक्रवात ‘अम्फान’ तेजी से ओडिशा की तट की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अम्फान को देखते हुए झारखंड के 2 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. झारखंड के पश्चिमी सिंघभूम और चाईबासा में येलो वार्निंग जारी कर दी गयी है. साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अम्फान झारखंड के 2 जिलों में तबाही मचा सकता है. जिसे देखते हुए तूफान से निपटने के लिए तमाम तैयारियां मुकम्मल तौर पर पूरी कर ली जा रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है की ओडिशा के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात अम्फान अगले 12 घंटो में भयानक रूप ले सकता है.

