
■ जमशेदपुर महानगर की महिला मोर्चा टीम ने एक लाख फेस मास्क बनाने का रखा है लक्ष्य।


जमशेदपुर: कोरोना वायरस की जंग में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं भी आगे आ गई हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के दिशा निर्देश पर महिला मोर्चा की टीम ने एक लाख मास्क बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। महिला मोर्चा के दर्जनों नेत्रियों ने घरों पर फेस मास्क बनाना प्रारंभ कर दिया है। शनिवार को बिस्टुपुर स्थित महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा के आवास पर बन रहे फेस मास्क के कार्यों की जानकारी लेने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कुशल क्षेम जानते हुए अभियान के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर
पार्टी लगातार कोरोना महामारी से बचाव के लिए कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं के माध्यम से मास्क, शीतल पेय, मोदी आहार पैकेट व राशन सामग्री का वितरण प्रतिदिन किया जा रहा है। कहा कि कोरोना महामारी के बचाव में महिला मोर्चा के सदस्यों के योगदान सराहनीय है, तैयार किए गए फेसमास्क को जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क वितरित किया जाएगा। दिनेश कुमार ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा फेस मास्क अपने घर में बनाया जा रहा है, जो स्वंय के साथ आस-पड़ोस के लोगों के लिए उपयोगी होंगे। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग व ख़ुद के बचाव के साथ कार्यों को अपने बूथ पर ही किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गोलमुरी में सरबजीत कौर, टेल्को में चंद्रकांता सिंह, परसुडीह में नीना श्रीवास्तव, बिरसानगर में वंदना कुमारी समेत कई मंडलों में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं द्वारा फेसमास्क बनाया जा रहा है।

