
जमशेदपुर।


कोरोना वायरस लाॅक डाउन को मध्यनजर रखते हुए जिला पार्षद किशोर यादव के सहयोग से उप मुखिया सुनील गुप्ता अपना बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 और 14 के लोगों के बीच गरीब-गुरबा, असहाय, बेसहारा, निशक्त, दिव्यांग जरूरतमंदों के बीच कच्चा राहत खाद्य सामग्री चावल, आलू, नमक मसाला घर घर जाकर वितरण किया गया।
उप मुखिया सुनील गुप्ता ने कहा कि जिला पार्षद किशोर यादव के सौजन्य से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत जरूरतमंदों को चिन्हित कर घर-घर कच्चा राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों के बीच खाने की समस्या उत्पन्न ना हो।
विदित हो कि विगत कई दिनों से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर राहत खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है जो लगातार 14 अप्रैल तक जारी रहेगा।

