
घर बैठे रोड सेफ्टी क्विज में शिरकत कर सकेंगे लोग
जमशेदपुर : सीआईआई यंग इंडियंस कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन के चलते घरों में बंद लोगों के लिए तरह-तरह के स्ट्रेस बस्टर लेकर आ रहा है. इस बार यंग इंडियंस की रोड सेफ्टी टीम एक क्विज लेकर आई है जिसमें लोग ऑनलाइन शिरकत कर सकेंगे. इतना ही नहीं, इसके प्रतिभागियों में से टॉप टेन विजेताओं को एक-एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी मिलेगा. इसमें भागीदारी के लिए नीचे लिखे लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा और परिवार के दो सदस्यों को फेसबुक पेज पर नॉमिनेट करना होगा और ग्रुप में अपने स्थान का पता चलता रहेगा. इसमें भागीदारी के लिए इच्छुक लोगों को अपना नॉमिनेशन 14 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे तक दाखिल करना होगा. भागीदारी के लिए लिंक इस प्रकार है: https://tinyurl.com/QuizRoadSafety
भागीदारी के लिए क्यूआर कोड :



