
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय द्वारा कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन से भोजन का संकट झेल रहे दिहाड़ी मजदूरों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों को उनके घर तक भोजन का पैकेट पहुंचाने के साथ-साथ कच्चा राशन सामग्री एवं बच्चांें के लिए दूध का वितरण किया जा रहा है। विगत 12 दिनों से लगातार जरूरतमंदों के घर तक भोजन पहुंचाया जा रहा है, इसी कड़ी में आज 13पें दिन 5350 से ज्यादा लोगों तक भोजन पहुंचाया गया। सरयू राय के 42, जे-रोड, बिष्टुपुर स्थित आवास पर भोजन तैयार किया जा रहा है जिसकी देखरेख समाजसेवी आशुतोष राय तथा अशोक गोयल द्वारा किया जा रहा है। यह व्यवस्था पूरे लॉकडाउन अवधि तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि तीन दाल-भात केंद्रों में लोग नहीं पहुंच पा रहे थे।


प्रत्येक दिन की तरह आज भी पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संथाल बस्ती बारीडीह, लाल भट्टा, हो बस्ती, बिरसानगर, बागुनहातु, बागुननगर, जाहिरा टोला, मुंडारी बस्ती, फौजा बगान, बाबुडीह, सीतारामडेरा, टुईलाडुंगरी, भोजपुर काॅलोनी बारीडीह, 10 नं. बस्ती, विद्यापति लोहरा बस्ती, काशीडीह, साकची शीतला मंदिर, टेल्को छाटन बस्ती, बिरसानगर, जोन नं. 3, 4, 5 तथा जोन नं. 8 के मोची बस्ती, साई मंदिर के नजदीक, जोन नं. 11, उरांव बस्ती बर्मामाइंस, मंडल बस्ती, लक्ष्मीनगर, छायानगर, किशोरी नगर, ह्यूम पाईप तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दाईगुट्टू, कुंवर बस्ती, कुमरूम बस्ती, उलीडीह बस्ती, मछुआ पाड़ा, हिल व्यू काॅलोनी, दीपा साई, रिपीट काॅलोनी, समता नगर,डिमना रोड, गोकुल नगर आदि क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन दिया गया।
भोजन वितरण करने की व्यवस्था में सुधीर सिंह, अजय सिन्हा, मुकुल मिश्रा, अमित शर्मा, संतोष भगत, प्रवीण सिंह, आकाश साह, सुबोध श्रीवास्तव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, असीम पाठक, बीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, धनजी पाण्डेय, राजीव चैहान, अशोक कुमार, असीतानंद जी महाराज, बल्कार सिंह, सुमित साहु, काशीनाथ प्रधान, दशरती चैधरी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, अमूल्यो महतो, भुपेश, शकुंतला सिंह, सुशीला सिंह, रूपेश कुमार सिंह, धनजी जयसवाल, नंद किशोर मुंडा, मार्टिन लूथर, वंदना नामता, बिनोद यादव,, संजीव कामत, खोखन गोराई, विनोद यादव, संजु कामत, अमन प्रीत सिंह, सुनीता सिंह, भारती केशरी, जीतू पांडेय, पंकज दुबे आदि की प्रमुख भूमिका रही।

