
जमशेदपुर।


ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट के द्वारा अपने द्वारा संचालित स्कुलो के बच्चों का एक माह की फीस नहीं लेने का निर्णय। ज्ञातव्य हो कि वरीय भाजपा नेता अभय सिंह द्वारा काशीडीह में डीएसएम स्कूल संचालित है। शिक्षा सत्याग्रह की अपील के बाद भाजपा नेता अभय सिंह ने भी इस दिशा में पहल कर निज़ी स्कूलों को स्वेक्षा से वित्तीय स्थिति को देखते हुए पहल करने का आग्रह किया था। शुक्रवार को अभय सिंह ने डीएसएम स्कूल के हवाले से इस आशय की घोषणा अपने फेसबुक के माध्यम से करते हुए सूचित किया कि डीएसएम स्कूल बच्चों के एक माह का स्कूल फ़ीस माफ़ करेगी।
प्राइवेट स्कूलों को बंद अवधि के फ़ीस ना लेने का आग्रह सूबे के शिक्षा मंत्री ने भी ट्विटर के माध्यम से किया था। इसके बाद जैक बोर्ड ने भी शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिये थें। इसके बावजूद जमशेदपुर के बड़े प्राइवेट स्कूल और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा फ़ीस माफ़ करने में असामर्थ्यता ज़ाहिर करते हुए मीडिया में वक्तव्य जारी किये गए थें। धुरंधर सिंह मेमोरियल स्कूल की पहल के बाद अभिभावकों में उम्मीद जगी है और अन्य निज़ी स्कूलों पर दबाव बढ़ने लगा है।

