
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्धारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत बुधवार को न्यु सीतारामडेरा के 11 दिहाड़ी मजदूर परिवरों के बीच खाद्य सामग्री क्रमशः चावल, दाल आलू का वितरण किया। मौके पर प्रमुख रूप से महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू, संजय साह, पप्पू साव, संजय साह, मनोज साव, विवेक गुप्ता, कमलेश साव आदि मौजूद थे। राकेश ने बताया कि एक भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा ना सोये इसी उद्देश्य के साथ अभियान आने वाले दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।



