
जमशेदपुर।


रांची में कोरोना वायरस के पोजिटीव मामले आने के बाद पूर्वी सिहभूम जिला प्रशासन काफी सजग हो गया है। जिला प्रशासन नें अब निर्णय लिया है कि शहर में आने वाले कोई भी लोग अब होम क्वारंटाइन में नही रहेगे।वैसे लोगो को जिला में प्रवेश के साथ ही जिला प्रशासन के द्रारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिनों तक रखा जाएगा। उसके बाद ही उन्हे घऱ जाने दिया जाएगा। इसको लेकर जिले के उपायूक्त रवि शकंर शुक्ला के द्रारा आदेश निर्गत किया गया है।

