
जमशेदपुर।


कोराना वायरस के सक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्रारा कई प्रयास किए जा रहे है। उसी कड़ी में जमशेदपुर अधिसुचित क्षेत्र समिति के कार्यलय में बुधवार को सब्जी विक्रेताओ के साथ बैठक हुई। बैठक में जे एन ए सी के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार के द्रारा सब्जी विक्रेताओ से सोशल डिस्टींग को लेकर कई दिशा – निर्देश दिया । उन्होने सब्जी दुकानदारो से साफ तौर पर कह दिया है कि सब्जी खरीदते समय खरीददार एक साथ न खड़ा हो उसका ध्यान जाए।वही सब्जी दुकानो मे भीड़ ने उसके लिए जिला प्रशासन के द्रारा बेरिकैडिंग किया गया है। ताकि सोशल डिस्टेंसिग का पालन हो सके।

