
जमशेदपुर। मंगलवार की सुबह जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्धारा साकची आमबगान मैदान में झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे लगभग 50 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए पहले साबुन से नहलवाया फिर सिर में लगाने के लिए तेल एवं नये कपड़े भी दिया। साथ ही खाने के लिए भोजन का पैकेट एवं पानी का बोतल भी सबको दिया गया। मौके पर जेएनएसी के अधिकारी कुलदीप सिंह और ब्रांड एम्बेसडर पप्पु सरदार मौजूद थे। पप्पु सरदार ने लोगों को समझाते हुए लॉक डाउन का पालन करने का अनुरोध किया। लॉक डाउन की अवधि में किसी असहाय/जरूरतमंद को भूखा ना रहना पड़े इस दिशा में समाजसेवी पप्पू सरदार द्वारा भी अपने स्तर से हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं।

