
जमशेदपुर।

जमशेदपुर: प्रदेश में हुए लॉकडाउन से उभरे भूख से संकट से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत कई मंडलों में जरूरतमंदों तक मोदी आहार पैकेट व राशन सामग्री पहुंचाया जा रहा है। बुधवार को पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल व अन्य भाजपा मंडलों में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशा-निर्देश पर मोदी आहार पैकेट का वितरण बस्ती समेत बाज़ार क्षेत्र में किया गया। गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मोदी आहार पैकेट का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव व जागरूक करते हुए घरों में रहने की अपील की। गोलमुरी मंडल अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुद का बचाव करते हुए प्रतिदिन मोदी आहार पैकेट का वितरण कर रहे हैं, बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही साकची मंडल में ध्रुव मिश्रा के नेतृत्व में, टेल्को में पप्पू मिश्रा के नेतृत्व में भी अभियान चलाया गया।

