
जमशेदपुर।


झारखंड सरकार के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री तथा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय द्वारा कोरोना के मद्देनजर संपूर्ण तालाबंदी से भोजन का संकट झेल रहे दिहाड़ी मजदूरों सदृश अन्य को उनके घर तक भोजन सामग्री पहुँचाने की व्यवस्था के तहत आज लगातार छठवाँ दिन भी सरयू राय के 42, जे-रोड, बिष्टुपुर स्थित आवास से 3340 लोगों का भोजन पूर्वी तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचाया गया। आज टाटा स्टील द्वारा भी खिचड़ी उपलब्ध कराया गया था जिसे जरूरतमंदों की बीच वितरण कराया गया। उन्होंने बताया कि उक्त भोजन पैकेट के अलावे कल से झारखंड सरकार और टाटा स्टील के सहयोग से खिचड़ी का भी वितरण किया जाएगा।
जरूरतमंद लोगों तक स्वच्छ एवं शुद्ध भोजन पहुँचे इसकी देखरेख कर रहे समाजसेवी आशुतोष राय तथा अशोक गोयल ने बताया कि विधायक सरयू राय के निर्देश पर किसी एक स्थल पर कैम्प करने के बजाय जरूरतमंद लोगों की पहचान कर घर-घर भोजन का पैकट पहुँचाया जा रहा है ताकि सोशल डिस्टेंस बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि आज के दिन का भोजन की संपूर्ण व्यवस्था समाजसेवी एवं व्यवसायी किसन पारीक, अनुराग राव तथा रंजोत सिंह द्वारा उपलब्ध करायी गयी।
भोजन का वितरण ठीक से सही व्यक्ति तक पहुँचे इसकी देखरेख के लिए क्षेत्र की जिम्मेदारी अलग से तय की गयी है। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र कें सितारामडेरा तथा बारीडीह की देखरेख सुधीर सिंह, बर्मामाइंस तथा गोलमुरी की देखरेख अजय सिन्हा, बिरसानगर, लक्ष्मीनगर तथा टेल्को के स्लम क्षेत्र का देखरेख अमित शर्मा के द्वारा की जा रही है। वहीं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सोनारी तथा कदमा क्षेत्र की देखरेख मुकुल मिश्रा, मानगो की देखरेख संतोष भगत तथा प्रवीण सिंह उलीडीह की देखरेख आकाश साह तथा धर्मेन्द्र प्रसाद तथा साकची की देखरेख धनजी पाण्डेय के द्वारा की जा रही है।
आज पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संथाल बस्ती बारीडीह, लाल भट्टा, हो बस्ती, बिरसानगर, बागुनहातु, बागुननगर, जाहिरा टोला, फौजा बगान, बाबुडीह, सीतारामडेरा, टुईलाडुंगरी, भोजपुर काॅलोनी बारीडीह, 10 नं. बस्ती, विद्यापति लोहरा बस्ती, काशीडीह, साकची शीतला मंदिर, टेल्को छाटन बस्ती, बिरसानगर, जोन नं. 3, जोन नं. 5, साई मंदिर के नजदीक, जोन नं. 11, उरांव बस्ती बर्मामाइंस, मंडल बस्ती, लक्ष्मीनगर, छायानगर, किशोरी नगर, हय्म पाईप तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दाईगुट्टू, कुंवर बस्ती, कुमरूम बस्ती, उलीडीह बसती, मछुआ पाड़ा, हिल व्यू काॅलोनी, दीपा साई, रिपीट काॅलोनी, समता नगर, गोकुल नगर आदि क्षेत्रों में भोजन दिया गया। भोजन पहुँचाने की व्यवस्था को सफल बनाने में अशोक कुमार, असीतानंद जी महाराज, काशीनाथ प्रधान, सुनीता सिंह, भारती केशरी, जीतू पांडेय, पंकज दुबे, नीतेश कुमार, अमूल्यो महतो, शकुंतला सिंह, सुशीला सिंह, रूपेश कुमार सिंह, धनजी जयसवाल, मार्टिन लूथर, वंदना नामता, खोखन गोराई, विनोद यादव, संजु कामत, अमन प्रीत सिंह आदि शामिल थे।

