
जमशेदपुर। लॉक डाउन में कोरॉना महामारी के बीच कदमा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती में लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी ओबीसी के कोल्हान प्रभारी एवं समाजसेवी एकता संघ के संस्थापक धर्मेंद्र सोनकर ने अपने तमाम साथियों के साथ उत्क्रमित विद्यालय में बस्ती वासियों के बीच भोजन का वितरण किया जहां 351 लोगों को भोजन प्राप्त कराया गया।
श्री धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि हमारा एक ही उद्देश्य है कि कोई भी भूखा ना रह जाए एवं सभी समाज सेवी सभी राजनीतिक दल के साथियों से निवेदन है कि आज समाज को हमारी आवश्यकता है हम उनके साथ खड़ा होकर सुख-दुख का भागी बने एवं इश्वरत के आशीर्वाद से जब तक शक्ति एवं सक्षम रहूंगा मैं तब तक निस्वार्थ भावना से समाज के लोगों को भोजन करवाता रहूंगा।


दूसरी ओर बब्लू झा जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ने इस महामारी में भी मेहनत कश मीडिया बंधु , डॉक्टरों , प्रशासन ,दूरसंचार विभाग एवं आवश्यक सेवा प्रदान करने वाले सभी को आभार वैक्त किए जो इस 37° डिग्री तापमान में भी निरंतर कार्यरत है ।
आज इस मानवता सेवा कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा जिसमें सभी साथी गण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें मुख्य प्रकाश बैरवा जी , जितेंद्र यादव जी, संजीव मिश्रा , दिलीप , राजू सिंह, करण ,अर्जुन ,बिट्टू ,मन्नू सभी साथियों ने बढ़ चढ़कर इस सेवा में हिस्सा लिया …..

