
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 25 मार्च से लगातार आज छठे दिन कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन पीरियड में जरुरतमंदों की समस्या को देखते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान, अन्नदान एवं इस समय सबसे महत्वपूर्ण हाथ साफ करने के लिए सेनेटाईजर एवं मुंह नाक ढंकने के लिए सेनेटाईजर को वितरित करने का कार्य आज भी किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभुम की टीम ने आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में 20 रक्तदाताओं को रक्तदान हेतु भेजा, वहीं 300 पैकेट साप्ताहिक भोजन के पैकेट मानगो. बर्मामाईन्स, बारीडीह, बिष्टुपुर, बाबूनगर, साकची गोलचक्कर, आमबगान, टुइलाडुंगरी, बेल्डीह बस्ती, भुइयांडीह, सुन्दरनगर, मानगो में वितरित किया गया। वहीं हैंड सेनेटाईजर के दो हजार बोतल सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं सहित अन्य जरुरत के जगहों पर उपलब्ध कराया गया इसके साथ ही 200 मास्क उपलब्ध कराया गया। इन सेवा को प्रदान करने में रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह का निर्देशन है, साथ ही रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, बालमुकुन्द गोयल, पेट्रन आशीफ महमूद, अरुण बांकरेवाल, चन्द्रमोहन सिंह, डी. के. घोष, अशोक मोदी, प्रो. नज्म अंसारी, हाफिजुल रहमान, गौरव सिंह, अरुण गुप्ता, संदीप तापड़िया आशीष अग्रवाल, राधाकान्त वर्मा, अशोक सिंह, अजय झा मुख्य रूप से सक्रिय रहकर रेड क्रॉस के सभी कार्यों सुगमता पूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस के ये कार्य आने वाले दिनों में लगातार जारी रहेंगे। आज चक्रधरपुर के लिए पैदल ही जा रहे 12 मजदूरों को उपायुक्त की नजर पड़ने पर उन्हें रेड क्रॉस भवन में अस्थायी आवास उपलब्ध करवाया गया है, उनके लिए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भोजन की व्यवस्था भी की गयी। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने शहर के कारपोरेट जगत, समाजसेवियों एवं प्रभावशाली लोगों से आग्रह किया है कि वे इस आपदा की घड़ी में पीड़ित मानवता की सेवा में लगे रेड क्रॉस सोसाईटी को सहयोग प्रदान करें ताकि मानवता की सेवा के लिए चल रहे कार्यों को निरंतर चलाया जा सके।



