
डीसी से मिला राजस्थान कल्याण परिषद का प्रतिनिधिमंडल
जमषेदपुर। राजस्थान कल्याण परिषद का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से उनके सभागार में मिला और देश में फैली कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से बचाव के लिए आवश्यक मेडिकल इक्विपमेंट थर्मल स्कैनर एवं एटीएम मशीन प्रशासन को उपलब्ध कराने का प्रयास संस्था द्धारा कराये जाने का आश्वासन दिया गया। उपायुक्त के अनुरोध पर संस्था द्वारा मंगलवार से आम नागरिकों को करोना से बचाव के लिए 200 ग्राम बोतल पैक सैनिटाइजर साकची अग्रसेन भवन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मात्र 20 रूपये में उपलब्ध करायेगा। डीसी से मिलने जाने से पहले संस्था के लोगों ने साकची अग्रसेन भवन में राजस्थान दिवस के अवसर श्री अग्रसेन जी महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर राजस्थानी समाज के बंधुओं को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया, महावीर मोदी, छेदीलाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, ओमप्रकाश झाझरिया, श्याम खंडेलवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, सुमन फ्लावर मुन्ना, विमल रिंगसिया, रवि डोकानिया आदि उपस्थित थे।

