
जमशेदपुर।


भारतीय जन्मोर्चा के जिला संयोजक श्री रामनारायण शर्मा के अध्यक्षता में कुछ सदस्य उपयुक्त से मिले और सरकार द्वारा मिलने वाले सारे सुविधा की जानकारी ली । कुछ सुझाव भी दिए जिस से आम आदमीं तक सरकार की सारी सुविधा इस वैश्विक महामारी में पहुँच सके और गरीब आदमी के पास खाने की कमी न हो । उपायुक्त ने JNAC के विशिष्ट पदाधिकारी कृष्णा कुमार से इस मुद्दे पे बात चीत की । JNAC के विशिष्ट पदाधिकारी और भारतीय जनमोर्चा के बीच मे एक बैठक हुआ । जिसमें कृष्णा कुमार ने जिला संयोजक श्री रामनारायण शर्मा को बताया की सभी क्षेत्रों में कल से JNAC के पदाधिकारी रहेंगे और जहाँ भी कोई कमी देखेंगे भारतीय जनमोर्चा के सदस्य के साथ मिल के उस कमी को पुरा करेंगे उसके लिए हर मंडल मे JNAC के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और जहाँ भी भोजन और राशन की समस्या होगी भारतीय जनमोर्चा के सदस्य और JNAC के सहयोग से उन लोगों तक भोजन और राशन भेजवाया जाएगा । इसके अलावा अगर फिर कोई छूट जाता है तो उसके लिए एक कोंट्रोल रूम बनाया गया । जिसका दूरभाष संख्या 0657-2423280 है । जिस पे कोई भी करके भोजन सम्बंधी समस्या बता सकता है JNAC तुरंत उसके भोजन की व्यवस्था करवाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा राशन का भी व्यवस्था करवाया जाएगा और उसकी बैठक जल्द श्री नवीन जी (आपूर्ति पदाधिकारी) के साथ होना है ।भारतीय जन्मोर्चा के संयोजक रामनारायण शर्मा ने उपायुक्त को ये विश्वास दिलाया कीं इस वैश्विक महामारी में भारतीय जनमोर्चा के सभी सदस्य पूर्ण रूप से जिला प्रशासन का मदद करेगा ताकी आम जनता को कोई परेशानी ना हो।भारतीय जन्मोर्चा के पदाधिकारी में श्री अजय सिन्हा, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री पुनीत श्रीवास्तव, श्री असीम पाठक, श्री विकास सिंह मौजूद थे ।

