
जमशेदपुर : ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक समाजिक कल्याण समिति छोटागोविन्दपुर के द्वारा कोरोना वायरस लाँक डाउन के तहत सामाजिक भूमिका निभाते हुए ।शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यानि गोविन्दपुर ,जेम्को , लक्ष्मी नगर ,बागबेडा ,हरहरगुटू , जुगसलाई , और अन्य कई क्षेत्रों में निसहाय गरीब गुरबा के बीच कच्चा अनाज का वितरण किया गया । इसमें चावल 5 किलो ,आँटा 10 किलो ,दाल ,नमक ,आलू , सरसों तेल ,रिफाईन तेल ,चुडा ,गुड प्रत्येक परिवार के बीच जाकर वितरण किया गया ।यह कार्य लाँक डाउन तक लगातार जरूरत मंद को खोजकर दिया जायेगा । इस अभियान में महासचिव शंकर कुमार पाठक ,कोल्हान विशवविद्यालय के कुलानुशासक डॉक्टर अशोक कुमार झा , झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार झा ,अशोक कुमार झा पंकज ,अजय झा ,बच्चन झा ,राजीव कुमार ठाकुर ,रंजीत झा और फिल्मी कलाकार गोविन्द पाठक आदि अन्य कई लोग लगे थे । हरेक दिन मिथिला समाज के साथ साथ अन्य समाज के भी चिन्हित लोगों के बीच सहायता पहुँचायी जायेगी । समाज के लोगों से आग्रह किया गया है कि वे जरूरतमंदों की जानकारी प्रत्येक क्षेत्रों के चिन्हित लोगों की जानकारी उपलब्ध करायें ।



