
जमशेदपुर।


कोरोना वायरस के सक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्रारा कई कारगार कदम उठाए गए है।वही लॉक डाउन के दौरान विधी व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर मिनी बस एसोसिएशन ने प्रशासन को 20 बसे उपलब्ध कराई है। यह बस शहर के विभिन्न थानों में लगाया गया है। ताकि प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगो को लाने में परेशानी न हो ।
इस सबंध में मिनी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने बताया कि जिला प्रशासन के द्रारा विधी व्यवस्था के संचालन हेतू पहले तीन बसो की मांग की गई थी। प्रशासन की मांग पर सभी बसों को उपलबध करा दिया गया था। इन बसो से शहर में बाहर के फंसे लोगो के आलावा बाहर में फंसे जिले के लोगो लाने जाने में इस्तेमाल किया गया है। वही जिला प्रशासन ने सोमवार को फिर 17 बसो को विधी व्यवस्था संचालन के लिए दिया गया है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन के इस विकट घ़ड़ी में मिनी बस एसोसिएशन हर सभंव मदद करने को तैयार है।

