
जमशेदपुर।


कोरोना वायरस के सक्रमण के बाद बाजारो में सिनेटाईजर की मांग काफी बंढ गई है। बाजारो में सिनेटाईजर उपलब्ध नही है। उसी मद्देनजर साकची स्थित रेड क्रॉस सोसायटी भवन में प्रतिदीन दो हजार बोतल सिनेटाईजर बनाए जा रहे है। वहीं इस हैंड सेनेटाइजर को सरकारी कार्यालयों सहित अन्य जरुरतमंदो को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावे 500 मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावे जरुरत मंदो के लिए करीब दो साप्ताहिक भोजन के पैकेट मानगो. बर्मामाईन्स, बारीडीह, बिष्टुपुर, बाबूनगर, साकची गोलचक्कर, आमबगान, टुइलाडुंगरी, बेल्डीह बस्ती, भुइयांडीह, सुन्दरनगर, मानगो में वितरित किया गया। जो लॉक डाउन की अवधि तक चलेगा।
इस सबंध में रेड क्रास सोसायटी के सचिव विजय सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस एन आई टी छात्रो की मदद से प्रतिदीन दो हजार बोतल सिनेटाईजर बनाया जा रहा है। जो सरकारी कार्यलयो के अलाव जरुरत मंदो को मुफ्त में दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि इसके अलावे प्रतिदीन दो से ढाई सौ लोगो को भोजन का पैकेट दिया जा रहा है।जिससे जरुरत मंद एक सप्ताह तक अपने घर में भोजन बना सकते है। उन्होने कहा कि यह कार्य आने वाले दिनों में लगातार जारी रहेंगे। उन्होने कहा कि जल्द ही प्रशासन की ओर शहर के तीनों निकाय और अर्ध शहरी क्षेत्रों में खिचड़ी वितरण केन्द्र संचालित किये जायेंगे, जहां से जरुरतमंदों को दोपहर का भोजन उपलब्ध होगा। ऐसे केन्द्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए रेड क्रॉस के सभी सदस्य व कार्यकर्ता तैयार रहें ताकि मानवता की सेवा भावना के साथ हम इस लॉक डाउन के समय सबका ख्याल रख सकें। रेड क्रॉस ने 10 खिचड़ी वितरण केन्द्र हेतु कार्यकर्ताओं के टीम लीडर के साथ भेज दिये गये हैं, जिनके साथ स्थानीय रेड क्रॉस कार्यकर्ता सामंजस्य स्थापित कर उन केन्द्रों में वर्तमान समय में दिये गये दिशा निर्देश के आलोक में कार्रवाई की जायेगी तथा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु दिये गये दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा।

