Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की झारखंड के प्रमुख नेताओं से संवाद, जरूरतमंद तक सेवा पहुंचाने का दिया निर्देश
Top Stories

जमशेदपुर -भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की झारखंड के प्रमुख नेताओं से संवाद, जरूरतमंद तक सेवा पहुंचाने का दिया निर्देश

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 29, 2020Updated:March 29, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

■वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिले से शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष।

■प्रत्येक विधानसभा में जरूरतमंद को ध्यान दे भाजपा कार्यकर्ता।

■ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम केअर फण्ड में जनसहयोग की अपील की, जिलाध्यक्षों को प्रचार का का दिया जिम्मा।

■जिलाध्यक्षों को दिया निर्देश, पूछी समस्याएं, मांगा सुझाव

जमशेदपुर।

देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन के बीच उभरे भूख संकट से निपटने के लिए राजनीतिक दल आगे आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के एक करोड़ कार्यकर्ताओं द्वारा 5 करोड़ लोगों तक भोजन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड प्रदेश के प्रमुख नेताओं व जिलाध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। पूरे प्रदेश के प्रमुख नेताओं के संग जमशेदपुर से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भाग लिया। करीब 45 मिनट के संवाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है, भाजपा के लिए जनसेवा ही संकल्प और लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन से जरूरतमंद आम लोगों की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ता उठाएं। प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने में सहयोग करे। कहा कि कार्यकर्ता अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपने क्षेत्र में जरूरतमंद जनता की सेवा करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशासन के सहयोग व दिशा-निर्देश पर कार्य करने की बात करते हुए जरूरतमंदों की सूची तैयार कर जनसेवा में जुटने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम केअर फण्ड में ज्यादा से ज्यादा लोगों के सहयोग हेतु जिलाध्यक्षों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर प्रदेश कमिटी के समन्वय से भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा के प्रति संकल्पबद्ध हैं। कार्यकर्ताओं के सहयोग से समाज के अंतिम छोर के अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति तक भोजन का प्रबंध करेंगे। उन्होंने झारखंड प्रदेश से दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके नौकरीपेशा मजदूरों के घर वापस जाने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना महामारी में दूसरे राज्यों तक सफ़र करना और घातक हो सकता है। उन्होंने राज्य सरकारों से माँग करते हुए कहा कि सरकार लोगों के रहने-खाने का वैकल्पिक प्रबंध करे जिससे स्थिति और भयावह ना बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोशल डिस्टेंसिंग की पहल का राज्य सरकार पालन कराएं।

जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन मिलना कार्यकर्ताओं को उत्साहित करता है। जमशेदपुर महानगर ने भी मिले निर्देश के निमित्त सभी तैयारियां पूरी कर ली है। ज्यादा कार्यकर्ताओं की भीड़ ना हो इसकी चिंता करते हुए जनसेवा के कार्य पूर्ण किए जा रहे, कई मंडलों द्वारा जरूरतमंदों तक तैयार भोजन व राशन पहुंचाये जा रहे हैं, जल्द ही सभी मंडलों में तेज गति से कार्य प्रारंभ होंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,विपक्ष के नेता बाबुलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, अनंत ओझा, प्रदीप वर्मा समेत प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष ने भाग लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :475 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, 27 लाख जुर्माना

July 26, 2026

Jamshedpur News :मानगो नगर निगम के खिलाफ सरयू राय का 27 जुलाई को धरना

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.