
जमशेदपुर। साकची काशीडीह स्थित चन्द्रबली उद्यान सोसाइटी द्धारा सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए रोज दोपहर में लगभग 600 लोगों के लिए भोजन का पैकेट बनाकर शहर के कई बस्तियों में जाकर वितरण किया जा रहा हैं। इस दौरान सुरक्षा के मददेनजर सरकार की गाइड लाइन को पुरी तरह अपनाया जा रहा हैं। साकची चन्द्रबली उद्यान परिसर में ही भोजन बन रहा हैं। इस संबंध में सोसाइटी के उमेश साह एवं गोपाल सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से भोजन का वितरण किया जा रहा हैं, जो आगे भी लाॅकडाउन अवधि तक लगातार बनी रहेगी। मानवता की सेवा में प्रमुख रूप से दिनेश अग्रवाल, मोहित साह, कैलास खुराना, नरेश सिंहानिया, अरूण चुरीवाल, श्रवण चैधरी, जगदीश अग्रवाल, कमल चैधरी, आशुतोष, नीरज, अमीत, संजय, निलय आदि लगे हुए हैं।

