
जमशेदपुर।


सरकार के द्रारा 21 दिनो की लॉक डाउन घोषणा किए जाने के बाद लोग बाहर आ जा नही रहे है। वही जिला प्रशासन के द्वारा परिवहन कार्यलय से विशेष परिस्थीति में लोगो के लिए वाहनो के पास निर्गत किए जा रहे है। वही विशेष परिस्थिती के पास के लिए जमशेदपुर के डीटीओ कार्यालय में लोगो को जमावड़ा लग रहा है। जमशेदपुर के जिला परिवहन कार्यलय में अभी तक 6 हजार से ज्यादा पास निर्गत किए जा चुके है। जानकारी अनुसार ज्यादात्तर पास बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के लिए लिए जा रहे है। क्योकि मुर्शिदाबाद के मिस्त्री काफी संख्या में जमशेदपुर में राज मिस्त्री का काम करते है। लेकिन लॉक डाउन की वजह से काफी संख्या में मजदुर यहा फंस गए है। और जिला प्रशासन से वाहन पास निर्गत कराकर सभी वापस मुर्शिदाबाद जा रहे है।
इस सबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रजंन ने बताया कि शहर लॉक डाउन हो जाने के कारण वाहनो का आना जाना नही हो पा रहा है। इस परिस्थीती में जिला प्रशासन ने विशेष परिस्थिती में मेडिकल या जमशेदपुर में फंसे लोगो को उनके गंतव्य भेजने के उद्देश्य से पास निर्गत किए जा रहे है। उस क्रम में अभी तक 6 हजार से ज्यादा वाहन पास बनाया जा चुके है। लेकिन आज से अगले आदेश तक पास को बंद कर दिया गया है। उन्होने कहा कि मेडिकल केस में जिला प्रशासन पास निर्गत करेगी।

