
जमशेदपुर। शनिवार से राजस्थान कल्याण परिषद अग्रसेन भवन साकची द्धारा लाॅकडाउन में सरकार की गाइड लाइन को मानते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंदों तक भोजन (पूड़ी-सब्जी) का पैकेट पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गयी हैं। साकची अग्रसेन भवन में भोजन बन रहा हैं। दोपहर में 600 और शाम में 600 (कुल 1200) लोगों के लिए भोजन का पैकेट बनाकर प्रशासन को दिया गया। साथ ही दोपहर और शाम दोनों समय में अग्रसेन भवन के बाहर खिचड़ी का वितरण किया गया। इस संबंध में संस्था के ओम प्रकाश रिंगसिया ने बताया कि आज से लगातार लाॅकडाउन अवधि तक यह व्यवस्था बनी रहेगी। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए इस कार्य को सफल बनाने में प्रमुख रूप से रामकृष्ण चैधरी, ओम प्रकाश रिंगसिया, सांवरमल अग्रवाल, ओम प्रकाश झाझरिया, रवि डोकानिया, नरेश कांवटिया, ओम प्रकाश संघी, महावीर प्रसाद मोदी, बजरंग लाल चैधरी, भरत अग्रवाल, सुरेश भौलिका, सुमन फलवार, आलोक चैधरी आदि का योगदान मिल रहा

