
जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार दूसरे दिन बिस्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। शनिवार संध्याकाल में गोलमुरी, बिरसानगर, गोविंदपुर, बागबेड़ा, मानगो मंडल के कुल 40 कार्यकर्ताओं ने स्वैक्षिक रक्तदान किया। ज्ञात हो कि पूरे देश में फैले कोरोना महामारी से प्रदेश सहित जमशेदपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों के बेहतर उपचार हेतु ब्लड की कमी की आशंका ब्लड बैंक द्वारा जाहिर की गई है, ब्लड बैंक ने रक्त की कमी को पूरा करने को शहर के रक्तदाताओं से रक्तदान की अपील की थी। जिसे भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जब पूरे देश में लॉकडाउन है वैसी स्थिति में कार्यकर्ताओं द्वारा मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी प्रशंसनीय है। उन्होंने ब्लड बैंक को भविष्य में भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जमशेदपुर भाजपा जनता को हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है, पार्टी जल्द ही कई कार्यक्रम आयोजित कर जनता के सुख-दुःख में साथ निभाएगी। वहीं, ब्लड बैंक प्रबंधन द्वारा ए पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव ब्लड की कमी बताई गई है। उन्होंने पूरे भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है।


रक्तदान करने वालों में मुकेश ठाकुर, अर्जुन कुमार,अरुण सिंह,प्रमोद मालाकार, शादाब खान, तनवीर अहसान, मनिंदर सिंह, गुरमैल सिंह, अमन लांबा, करणवीर सिंह, जगप्रीत सिंह, मुन्ना सिंह, अजित शर्मा, कौस्तव रॉय, सोनू कुमार, अभिषेक वर्धन, बिनोद गुप्ता समेत अन्य शामिल थे।

