
जमशेदपुर: देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन के बीच उभरे भूख संकट से निपटने के लिए राजनीतिक दल के कार्यकर्ता आगे आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने जरूरतमंद को सुबह का नास्ता कराया। शुक्रवार को अटल पार्क सीतारामडेरा में कर्मवीर की भूमिका निभाने वाले 85 सफाईकर्मियों को पूरी-सब्जी, सेव-बुंदिया व फलों का नास्ता कराया गया। सभी सफाईकर्मियों को पानी के बोतल, मास्क व फूल भेंटकर समाज में उनके कार्यों व योगदान के प्रति आभार प्रकट किया गया। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के आह्वान पर जरूरतमंदों को भोजना कराया गया है।संकट की इस घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता पूरे तन-मन व धन से देश सेवा में जुटा है। नास्ता वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए फेस मास्क, हैंड ग्लव्स, टोपी पहना था। वहीं, प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत कागज के प्लेट, कागज के टी कप व पानी के ग्लास समेत नैपकिन का इस्तेमाल किया गया। इस दैरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, अत्यधिक लोगों के जुटान पर रोक थी।


नास्ता वितरण के दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, मंजीत सिंह, मनीष कुमार, सागर गोप, कृष्ना नाग, अमीर कुमार परैया व दिनेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।

