
जमशेदपुर।


साकची स्थित शारदा अपार्टमेंट के बेंसमेट में शनिवार के दोपहर शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। अचानक आग लगने से फ्लैट मेंल अफरा तफरी का माहौल हो गया। बाद में टाटा स्टील के दमकल आकर आग पर काबू पाया। हालाकि इस आगजनी में कोई नुकासन नही हुआ है। लेकिन बिजली के उपकरण जल जाने के कारण काफी नुकसान हुआ है।
इस सबंध में स्थानिय लोगो ने बताया कि अचानक नीचे से आवाज के धुंआ उठने लगा उसके बाद फ्लैट के लोग आनन- फानन नीचे उतरे तो बेंसमेट से घुआ निकल रहा है। उसके बाद दमकल विभाग को इसकी सुचना दी गई। उसके बाद टाटा स्टील के दमकल के आने के बाद आग पर काबू पाया गया।

