
जमशेदपुर।


लोकआस्था और नेम निष्ठा के महापर्व चैती छठ की आस्था कोरोना पर भारी पड़ती दिख रही है। तेज़ धूप और ऊपर से कोरोना को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच जमशेदपुर टाईगर्स क्लब में छठ व्रतियों की सेवा के लिए कदम बढ़ाया है। क्लब के संस्थापक सदस्य आज़ाद गिरी ने शुक्रवार शाम बागबेड़ा क्षेत्र की कई व्रतियों के मध्य लौकी और साड़ियों का वितरण किया। शनिवार को नहाय-खाय (लौकी भात) की परंपरा के साथ महापर्व चैती छठ शुरू हो रही है। साड़ी और अन्य दुकानों की बंदी के कारण व्रतियों को अत्यंत कठिनाई हो रही है। इसकी सूचना मिलने पर जमशेदपुर टाईगर्स क्लब ने त्वरित सहयोग के लिए कदम बढ़ाया है। क्लब के संस्थापक सदस्य आज़ाद गिरी ने कहा कि छठ व्रत लोकआस्था का महापर्व है। व्रतियों को बंदी के कारण कठिनाई ना हो इसलिए क्लब के सदस्य हर संभव सहयोग को तत्पर हैं। इसबार अधिकांश व्रती अपने घरों अथवा मंदिरों पर कृत्रिम घाट का निर्माण कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस दौरान विशेष रूप से जमशेदपुर टाइगर क्लब आज़ाद गिरी, मंजीत सिंह, विकाश यादव, विनोद यादव, अभिषेक सिंह, नीरज दुबे, विक्की गिरी समेत अन्य का योगदान रहा।

