
जमशेदपुर।


जिले में खाधान्न की कमी न हो उसे लेकर जिले के उपायूक्त रविशंकर शुक्ला के दिशा –निर्देश में शहर के विभिन्न जगहो में 6 जन सुविधा केन्द्र खोला गाया है। वही उन जन सुविधा केन्द्रो में साकची स्थित रसपाल स्टोर नही खुलने की शिकायत मिलने पर जिले के उपायूक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्दश पर कृषि उत्पादन बाजार समिति पदाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान साकची बाजार स्थित रसपाल जनसुविधा केन्द्र को बंद पाया। इस दौरान रसपाल स्टोर सुविधा केन्द्र के संचालक ने बताया कि उसके पास कर्मचारी नही होने के कारण वह जन सुविधा केन्द्र चलाने में असमर्थ है। उसके बाद तत्काल उस जनसुविधा केन्द्र को बदल कर बगल मे ही स्थित करतार सिह स्टोर जनसुविधा केन्द्र बना दिया गया। वही गोलमुरी की जनसुविधा केन्द्र बंद पाए गए। हालाकि कृषि उत्पादन बाजार समिति के पदाधिकारी का कहना है कि कल से सभी जनसुविधा केन्द्र काम करने लगेगे।
मालूम हो कि जिले के उपायूक्त रवि शंकर शुक्ला ने शहर में 6 जनसुविधा केन्द्र औऱ 23 जनप्रणाली दुकानो को जनसुविधा केन्द्र बनाया गया है।जहां पर उचित मुल्य पर समानो खाध सामग्री मिलेगा।

