
जमशेदपुर। उप मुखिया ने वीडियो के समक्ष अपनी मांग रखीवीडियो ने जिला उपायुक्त के समक्ष बातें रखकर उनके निर्देश को बताने का आश्वासन दियाकोरोना वायरस COVID-19 के संक्रमण के फैलाव, बचाव, रोकथाम, नियंत्रण एवं सुरक्षा को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता ने जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार से वार्ता किए है।
श्री गुप्ता ने वीडियो मलय कुमार से कोरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए पंचायत के मुखिया को सरकार के द्वारा आवंटन फंड से मास्क एवं सैनिटाईजर लाइलोल जरूरतमंदों के बीच वितरण करने की बात कहे हैं, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हो सके।
वीडियो मलय कुमार ने सारी बातें को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जनहित से संबंधित निस्वार्थ रूप से इस कार्य हेतु करने के लिए जिला उपायुक्त के निर्देश पर पहल करने का आश्वासन दिये है। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त के पास यह बातें रख कर उनके निर्देशों को बताने का आश्वासन दिए हैं।



