
जमशेदपुर के वरिष्ठआनंदमार्गी गोविंद त्रिपाठी दादा का निधन टेल्को अस्पताल में हृदय गति रुक जाने के कारण हुआ गोविंद त्रिपाठी जी आनंद मार्ग दर्शन से प्रभावित होकर सन1965 में आचार्य रामाश्रय जी से आनंद मार्ग की दीक्षा लिए थे (गोविंद त्रिपाठी जी बक्सर जिला के कुरानसरैया गांव के रहने वाले थे)जमशेदपुर में उनका संगठन के प्रति काफी सहयोग रहा साकची सुवर्णरेखा स्वर्णरेखा श्मशान घाट में आनंद मार्गी पद्धति से दाह संस्कार किया गया क्रोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए काफी कम संख्या में आनंद मार्गी उपस्थित हुए थे संस्था की ओर से कम लोगों को ही श्मशान घाट दाह संस्कार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कहा गया था ताकि सरकार के द्वारा दिया गया दिशा निर्देश का पालन हो और करोना जैसे महामारी से हम मुक्त होआनंदमार्गी पद्धति से श्राद्ध अनुष्ठान 29 मार्च को टेल्को उनके निवास स्थान पर होगा उस दिन भी सरकार के निर्देश का पालन करते हुए आनंद मार्गी इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे



